सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court news 2

Sirmour News: पत्नी और सौतेली बेटी को अंतरिम गुजारा भत्ता, पति को हर माह 5 हजार रुपये देने के आदेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
court news 2
विज्ञापन
अदालत


- फैमिली कोर्ट नाहन का फैसला, पत्नी और बेटी ने 30 हजार रुपये मासिक भत्ते की उठाई थी मांग
- पति ने शादी से किया इन्कार, बोला : मां की देखभाल के लिए घरेलू सहायक के तौर पर करती थी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। फैमिली कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश में महिला और उसकी नाबालिग बेटी के पक्ष में अंतरिम गुजारा भत्ता मंजूर किया है। अदालत ने कांगड़ा के तहसील खुंडियां निवासी एक व्यक्ति को अपनी कथित पत्नी को 3,000 रुपये तथा उसकी बेटी को 2,000 रुपये प्रतिमाह देने के निर्देश दिए हैं।
महिला ने अदालत में दायर याचिका में दावा किया था कि वर्ष 2013 में उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाया गया कि पति शराब पीने का आदी है और उसने मारपीट करने के बाद वर्ष 2015 में उसे छोड़ दिया। महिला ने कहा कि उसके पास आय का कोई साधन नहीं है, जबकि पति चालक और कारोबारी होने के कारण अच्छी कमाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रतिवादी ने अदालत में विवाह होने से ही इन्कार कर दिया। उसका कहना था कि महिला केवल उसकी बीमार मां की देखभाल के लिए घरेलू सहायक के रूप में काम करती थी और दोनों के बीच कभी वैवाहिक संबंध नहीं रहे। उसने स्वयं को दिहाड़ी मजदूर बताते हुए सीमित आय होने का दावा किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि विवाह के अस्तित्व को लेकर दोनों पक्षों के दावे परस्पर विरोधी हैं और इस विषय में विस्तृत साक्ष्यों के आधार पर अंतिम निर्णय ट्रायल के दौरान होगा।
विज्ञापन

हालांकि, अंतरिम चरण में महिला और बच्ची को पूरी तरह असहाय नहीं छोड़ा जा सकता। फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश योगेश जसवाल ने आदेश दिया कि मुख्य याचिका के अंतिम निपटारे तक महिला को 3,000 रुपये तथा बेटी को 2,000 रुपये प्रतिमाह अंतरिम गुजारा भत्ता दिया जाए। राशि प्रत्येक माह की 10 तारीख तक जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed