सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pachad bdc election

पच्छाद बीडीसी में भाजपा ने मारी बाजी : प्रकाश भाटिया निर्विरोध अध्यक्ष और वीरेंद्र उपाध्यक्ष चुने

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
pachad bdc election
पच्छाद बीडीसी के चुने गए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप के साथ। संवाद
विज्ञापन
-ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर बनी सहमति

संवाद न्यूज़ एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद में भाजपा ने एक बार फिर से बीडीसी में बाजी मारी है। बुधवार को हुए बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में दोनों पदों पर भाजपा समर्थित सदस्यों ने जीत दर्ज की है।
15 सदस्रीय बीडीसी में भाजपा समर्थित 11, जबकि कांग्रेस समर्थित 4 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रकाश भाटिया को निर्विरोध चुन लिया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ, जिसमें भाजपा के उम्मीदवार वार्ड नंबर 15 कोटला बड़ोग से वीरेंद्र सिंह को 10 वोट मिले। कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार को 5 वोट ही मिले। भाजपा के 11 सदस्यों में से एक सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि भाजपा में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से गतिरोध चल रहा था। इसको पच्छाद विधायक रीना कश्यप, सांसद सुरेश कश्यप तथा जिला परिषद सिरमौर के उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कूट नीति के तहत सुलझाया। इसमें ढाई-ढाई वर्ष के लिए अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। इसमें पहले ढाई वर्ष में बीडीसी अध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 12 बाग पशोग से भाजपा के प्रकाश भाटिया तथा उपाध्यक्ष पद पर वार्ड नंबर 15 कोटला बड़ोग से वीरेंद्र सिंह होंगे। जबकि अगले ढाई वर्ष में बीडीसी वार्ड नंबर एक वासनी से ममता देवी अध्यक्ष होगी तथा वार्ड नंबर 10 बनी बखोली से सुरेखा पराशर उपाध्यक्ष बनाई जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को हुए चुनाव में सभी 15 सदस्यों ने भाग लिया। इसमें भाजपा समर्थित ममता देवी, निशुबाला, अमरजीत सिंह, हेमलता, कविता शर्मा, सीमा देवी, जयप्रकाश, सुरेखा पराशर, प्रकाश भाटिया, नमिता देवी व वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जबकि कांग्रेस के रणधीर सिंह, सुरेंद्र कुमार, गोविंदराम तथा रीना देवी ने भी उपाध्यक्ष के चुनाव में भाग लिया। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि मामला भाजपा के अंदर का ही था और उसे आपस में ही सबकी सहमति से सुलझा दिया है। सबकी सहमति से अब पच्छाद बीडीसी में ढाई-ढाई वर्ष का कार्यकाल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed