{"_id":"6a7486b2b44bb5f636011a99","slug":"cow-shed-on-fire-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185445-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खारी में गोशाला में लगी आग, बाल-बाल बचा गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खारी में गोशाला में लगी आग, बाल-बाल बचा गोवंश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान राख, एक लाख रुपये का नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कालाअंब के गांव खारी, मौजा ओगली में बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे एक गोशाला में अचानक आग लग गई। गोशाला में करीब 50-55 गायें और बछड़े थे। ग्रामीणों की मदद से सभी पशुओं को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। गोशाला में रखा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार पीड़ित परिवार को लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही कालाअंब के पंचायत प्रधान यशपाल और उप प्रधान अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया और सरकार से भी राहत राशि उपलब्ध कराने की मांग की। पंचायत प्रधान यशपाल ने बताया कि पटवारी को भी मौके का निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के लिए सूचित कर दिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।