सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cricket pratiyogita in bahraal ponta

Sirmour News: मोहसिन के हरफनमौला प्रदर्शन से जीता रॉयल राइडर्स

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
cricket pratiyogita in bahraal ponta
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
Trending Videos

पांवटा साहिब के बहराल जीटी क्रिकेट सेंटर में चल रही सिरमौर कप क्रिकेट लीग प्रतियोगिता


संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के बहराल जीटी क्रिकेट सेंटर में चल रही सिरमौर कप क्रिकेट लीग में रविवार को रॉयल राइडर्स और स्पार्टन वॉरियर के बीच मुकाबला खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल राइडर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। टीम की ओर से विवेक ने नाबाद 67, मोहसिन ने नाबाद 42 और विवेक उपाध्याय ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। जबकि स्पार्टन की ओर से पारस और आशीष ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन वारियर्स की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और लक्ष्य का पीछा करने में पूरी तरह नाकाम रही। स्पार्टन की ओर से नितीश ने 26 रन, अक्षीत ने 20 रन, जबकि अमन और आशीष ने 13-13 रन बनाए।
इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। गेंदबाजी में रॉयल राइडर्स की ओर से मोहसिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं अभिषेक, परनव, रोहित और विवेक उपाध्याय ने 1-1 विकेट हासिल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed