{"_id":"69c3dec4527974c01f0a6a80","slug":"cricket-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1001-174897-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन ने ददाहू को 48 रन से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन ने ददाहू को 48 रन से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी स्पोर्ट्स
-पांवटा साहिब में 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में शिवाजी स्पोर्ट्स एवं सांस्कृतिक क्लब के सौजन्य से आयोजित 30वीं उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में नाहन की टीम ने ददाहू की टीम को 48 रन से हराकर प्रतियोगिता प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में आयोजित उत्तर भारत वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को नाहन व ददाहू के बीच मैच खेला गया। नाहन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नाहन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए।
नाहन टीम के बल्लेबाज प्रिंस ने 55 रन, दीक्षांत ने 23 रन व मोंगिया ने 29 रन बनाएं तथा ददाहू टीम के गेंदबाज आशीष व राजन ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ददाहू की टीम 19.4 ओवर में 109 रन पर ही ऑलआउट हो गई। ददाहू टीम के बल्लेबाज आशीष ने 31, हेमराज ने 18 व अमन ने 15 रन बनाएं।
नाहन के गेंदबाज गौरव ने 5 विकेट, सूरज 2 विकेट, अकर्म व दीक्षांत ने 1-1 विकेट लिए। नाहन की टीम ने ददाहू की टीम को 48 रनों से हराकर प्रतियोगिता प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
संवाद
Trending Videos