{"_id":"69be9dfef3342978620cba4f","slug":"cricket-pratiyogita-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174596-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा साहिब में चौथे सिरमौर क्रिकेट कप का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा साहिब में चौथे सिरमौर क्रिकेट कप का आगाज
विज्ञापन
पांवटा साहिब में सिरमौर क्रिकेट कप के शुभारंभ पर मुख्यातिथि के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ी। स्
विज्ञापन
-टौरू भैला ने हिल्स इलेवन को सात विकेट से हराया
-यश तोमर ने 35 और नरेश ने 25 रन की पारी खेली
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब। (सिरमौर)। जीटी क्रिकेट सेंटर में शनिवार को चौथा सिरमौर क्रिकेट कप शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जीवन जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत आगाज किया। प्रतियोगिता में जिला सिरमौर की 16 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं, जिससे क्षेत्र में खेल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में टौरू भैला ने हिल्स इलेवन को सात विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हिल्स इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन बनाए। टीम की ओर से संजू नेगी ने 35 रन और नरेश ने 25 रन की पारी खेली। टौरू भैला के शुभम मेहता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि करण ने 2 विकेट लिए। बबलू, लक्की और लोकेश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने टौरू भैला की टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से यश तोमर ने 35 रन, विक्की ने 26 रन, शुभम मेहता और वीरा पुंडीर ने 19-19 रन का योगदान दिया। हिल्स इलेवन की ओर से नरेश ने 2 विकेट हासिल किए। इस अवसर पर लखविंद्र कौर, गुरविंद्र टॉली, अशोक शर्मा, गोपाल सिंगटा, कमल गुप्ता और सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos