{"_id":"6a3a8caa28ab8fb7f3093492","slug":"dc-meeting-on-polio-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181710-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में 28 जून को 61,181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में 28 जून को 61,181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक : उपायुक्त
विज्ञापन
नाहन में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपायुक्त और विभागो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-जिलेभर में 538 पोलियो बूथ स्थापित, 2152 कर्मी और चार मोबाइल टीमें रहेंगी तैनात
-उपायुक्त कार्यालय सभागार में तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर में 28 जून को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 61,181 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने की।
उपायुक्त ने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिलेभर में 538 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए 2,152 बूथ सदस्यों की तैनाती की गई है, जबकि चार मोबाइल टीमें भी सक्रिय रहेंगी। उन्होंने कहा कि 28 जून को यदि कोई बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाता है तो 29 और 30 जून को घर-घर जाकर उसे दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
प्रियंका वर्मा ने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान को जन आंदोलन के रूप में सफल बनाया जाए और 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चे का छूटना अभियान की सफलता में बाधा बन सकता है। बैठक में शिक्षा विभाग को स्कूलों की प्रार्थना सभाओं के माध्यम से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। वहीं उद्योग विभाग को औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों और प्रवासी परिवारों के बच्चों तक अभियान की जानकारी पहुंचाने को कहा गया।
विज्ञापन
उपायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायतों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भी अभियान का व्यापक प्रचार करने को कहा गया।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रवासी आबादी, झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों तथा दूरदराज के इलाकों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एचआरटीसी को भी निर्देशित किया गया कि 28 जून को यदि किसी बस में 0 से 5 वर्ष आयु का बच्चा यात्रा कर रहा हो तो निकटतम पोलियो बूथ पर बस रोककर उसे पोलियो की खुराक दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल, बीएमओ डॉ. मनीषा अग्रवाल, आयुष अधिकारी डॉ. ममता जैन, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी राम दयाल, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन, जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।