{"_id":"6a3a8a8640547a3ff206b4b8","slug":"plastic-chalan-in-kalaamb-nahan-news-c-177-1-nhn1002-181722-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई, तीन दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब में प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई, तीन दुकानदारों के चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्लास्टिक कप और लिफाफे बरामद, 5 हजार रुपये जुर्माना वसूला
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन दुकानदारों के चालान किए हैं। नियमों के उल्लंघन पर विभाग ने संबंधित दुकानदारों से पांच हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर बंद कर दिए।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निरीक्षक पिंकी देवी ने बताया कि विभागीय टीम ने मोगीनंद और कालाअंब क्षेत्र में 15 से 20 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक दुकान से प्रतिबंधित प्लास्टिक के कप और दो अन्य दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक के लिफाफे बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश जीव अनाशित कूड़ा-कचरा नियंत्रण अधिनियम, 1995 के तहत कार्रवाई की गई।
इस दौरान तीन दुकानदारों के चालान कर कुल पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पिंकी देवी ने दुकानदारों से प्रतिबंधित प्लास्टिक और उससे निर्मित उत्पादों का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है और इसके नियंत्रण में सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।