{"_id":"69e0f51403d5e2c3af0db44c","slug":"demands-of-teachers-nahan-news-c-177-1-ssml1028-176460-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पदोन्नति सूची जारी करे प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पदोन्नति सूची जारी करे प्रदेश सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन ने सरकार से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष गर्ग और महासचिव अनिल सेन ने सरकार से पंचायत चुनावों से पहले प्रवक्ता पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है। कहा कि टीजीटी कैडर के अध्यापक लंबे समय से प्रवक्ताओं की पदोन्नति जारी करने की मांग कर रहे हैं। अब स्कूलों में नया सत्र शुरू हो चुका है और रिक्त पदों के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग और सरकार को जल्द मुख्य अध्यापकों और प्रवक्ताओं की पदोन्नतियां करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने 4 महीने पहले ही पदोन्नति पैनल तैयार कर लिया है। ऐसी स्थिति में सरकार को पंचायत चुनाव से पहले पदोन्नति सूचियां जारी कर देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि हाल ही में शिक्षकों के बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त होने और प्रवक्ता से प्रधानाचार्य बनने से रिक्त पदों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले समय कोर्ट के आदेशानुसार नियुक्ति की तिथि से नियमितीकरण के आदेशों के बाद सरकार ने कोर्ट के आदेशों का अनुपालन करते हुए 18 जून, 2024 और 06 नवंबर, 2024 व विभिन्न अन्य आदेश संख्या के तहत पात्र टीजीटी को इनकी प्रथम नियुक्ति की तिथि से नियमित कर दिया और इनकी वरिष्ठता भी रिवाइज कर दी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के अंतराल में अब तक कई जूनियर टीजीटी प्रमोट हो चुके थे।
यही नहीं, सभी डीम्ड रेगुलर टीजीटी जिनको उनकी प्रथम नियुक्ति की तिथि से नियमितीकरण एवं वरिष्ठता का लाभ मिल चुका है, वे अपनी ड्यू डेट से प्रमोशन के भी हकदार हैं।
Trending Videos