सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   garbage collection

घरों और दुकानों से मिक्स कूड़ा नहीं उठाया जाएगा : ईओ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
garbage collection
विज्ञापन
नियमों का पालन ने नहीं करने वालों के चालान काटने का फैसला
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने कड़ा फैसला लेते हुए नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान काटने का फैसला लिया है। नगर परिषद की ओर से घरों और दुकानों से मिक्स (मिला-जुला) कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि नगर परिषद की ओर से पहले से ही कूड़े को अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र करने की व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, सेनेटरी वेस्ट तथा घरेलू हानिकारक कूड़ा अलग-अलग लिया जा रहा है। इसके लिए लगातार आईईसी (जागरूकता) अभियान भी चलाए गए हैं।

इसके बावजूद कुछ लोग इस अभियान में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसको देखते हुए नगर परिषद ने अब सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद ने सभी शहरवासियों और दुकानदारों से आग्रह किया है कि वे कूड़े को अलग-अलग करके रखें और सफाई कर्मचारियों को दें, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के घर या दुकान के पास कूड़ा उठाने वाली गाड़ी नहीं आ रही है, तो वे अपनी शिकायत नगर परिषद को दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed