सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   devka school studebts visit in nature park

Sirmour News: देवका स्कूल के प्री-वोकेशनल विद्यार्थियों ने किया नेचर पार्क भ्रमण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
devka school studebts visit in nature park
नेचर पार्क का भ्रमण करने पहुंचे देवका स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। राजकीय उच्च विद्यालय देवका की ओर से प्री-वोकेशनल शिक्षा के अंतर्गत कक्षा 6 से 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन स्थानीय नेचर पार्क में किया गया। इस शैक्षिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति के महत्व के प्रति जागरूक करना और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वनस्पतियों, प्राकृतिक संसाधनों एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।

विज्ञान अध्यापिका शीतल ठाकुर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, वन विभाग और इको-टूरिज्म जैसे विषयों में संभावित कॅरिअर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्य पूनम कटोच ने विद्यार्थियों को सुरक्षित भ्रमण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिक्षिका किरण देवी भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहीं और संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed