{"_id":"69c3ca736012d334ab05b07f","slug":"electricity-news-building-ready-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174877-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सहायक अभियंता कार्यालय भवन 30 लाख से बनकर हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सहायक अभियंता कार्यालय भवन 30 लाख से बनकर हुआ तैयार
विज्ञापन
ददाहू में 30 लाख रुपये से बनकर तैयार हुआ सहायक अभियंता कार्यालय भवन। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विद्युत उपमंडल ददाहू को आठ वर्षो बाद अपना नया भवन नसीब होगा। ददाहू में विद्युत गृह के बीच करीब 30 लाख रुपये की लागत से नए सहायक अभियंता कार्यालय भवन का निर्माण किया गया। इसका उद्घाटन वीरवार को स्थानीय विधायक विनय कुमार की ओर से किया जाएगा। विद्युत बोर्ड का अपना कार्यालय भवन बनने से जहां उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं विद्युत गृह (स्वीच वार्ड) व एसडीओ कार्यालय भी एक ही परिसर में संचालित होंगे।
बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता कार्यालय की मांग यहां पिछले लंबे समय से चली आ रही थी। इससे पूर्व यह कार्यालय ददाहू से करीब एक किलोमीटर दूर बिजली कॉलोनी में ही किराए के भवन में चल रहा था, जहां बिजली बोर्ड को प्रतिमाह 14,800 रुपये का किराया भी वहन करना पड़ रहा था। बिजली बोर्ड के नए भवन के पांच कमरों में जहां शिकायत कक्ष, बिलिंग कक्ष व शौचालय सहित तमाम सुविधाएं मिलेंगी, वहीं उपभोक्ताओं को भी अपने विद्युत संबंधी कार्यों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
सहायक अभियंता कोमल शर्मा ने बताया कि बिजली बोर्ड के अपने सहायक अभियंता कार्यालय भवन का निर्माण किया गया। इसका उद्घाटन रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार 26 मार्च को सुबह 10:30 बजे करेंगे। पहली अप्रैल से यह कार्यालय नए भवन में ही संचालित किया जाएगा। क्षेत्र से जुड़े करीब 14,000 बिजली उपभोक्ताओं को ददाहू में ही अब तमाम सुविधाएं प्राप्त होंगी।
-- -संवाद
Trending Videos