{"_id":"69b950704aa0af899f0b32a4","slug":"function-in-pajota-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174277-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पझौता कॉलेज में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पझौता कॉलेज में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
पझौता कॉलेज में मेधावी छात्रा को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
सचित्र-
-वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ पवन कुमार रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़/नाहन (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पझौता में सत्र 2025-26 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें ददाहू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन कुमार शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद प्राचार्या डॉ. शिवानी शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। अंत में शैक्षणिक व दूसरी गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इनमें बीए प्रथम वर्ष से गुंजन प्रथम, आंचल द्वितीय व चिराग तृतीय, बीए द्वितीय वर्ष से ज्योति बाला प्रथम, अंजना द्वितीय व हीना तृतीय को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार बीए तृतीय वर्ष से अंजली बाला प्रथम, मंजू कुमारी द्वितीय व काजल ठाकुर तृतीय, पाठ्य सहगामी गतिविधियों में राष्ट्रीय एकता शिविरों में भाग लेने वाले तीन विद्यार्थियों नीरज, ध्रुव और दीपिका को सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट स्वयंसेवियों के तौर पर नीरज, अनिकेत, कविता, दीपिका, नेहा, ऋषभ, सूर्यांश, आशू अश्वनी कुमार, आंचल ठाकुर, नेहा चौहान आदि को सम्मानित किया गया। अंत में धन्यवाद भाषण राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रकाश शर्मा ने रखा।
-- -संवाद
Trending Videos