सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Balloon with Pakistani flag-like markings found in Rajgarh

Sirmaur: राजगढ़ में पाकिस्तानी झंडे जैसे निशान वाला मिला गुब्बारा, दहशत और अफवाहों के बीच जांच शुरू

अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Mar 2026 06:47 AM IST
विज्ञापन
सार

गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे जैसा निशान और पीआईए लिखा है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Balloon with Pakistani flag-like markings found in Rajgarh
demo/file - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विकास खंड राजगढ़ की माटल-बखोग पंचायत के बखोग गांव में रविवार सुबह संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे जैसा निशान और पीआईए लिखा है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


बखोग निवासी लोकेंद्र ठाकुर और जगदीश ठाकुर ने बताया कि सुबह जब वे बगीचे में काम कर रहे थे, तब एक महिला को हरे और सफेद रंग का गुब्बारा दिखाई दिया। महिला ने इसकी ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। गुब्बारे पर पाकिस्तान के झंडे जैसा चिह्न और पीआईए लिखा मिला। गुब्बारे पर उर्दू में कुछ शब्द और कोड भी अंकित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने मोबाइल से कोड को स्कैन करने की कोशिश की, जिसके बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे भ्रम फैलाने की कोशिश से जोड़कर देखा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया। प्रशासन पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed