{"_id":"69bff618b453b880b8096251","slug":"trilokpur-temple-worship-mata-balasundri-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174685-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर में 60 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र पर त्रिलोकपुर मंदिर में शीश नवाते श्रद्धालु। स्रोत : जन संपर्क विभाग
विज्ञापन
-अवकाश होने के चलते मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-12 लाख नकदी, 08 ग्राम सोना और 6300 ग्राम चांदी चढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में रविवार को नवरात्र मेले के चौथे दिन 60 हजार श्रद्धालु पहुंचे। त्रिलोकपुर में चल रहे चैत्र मास शुक्ल पक्ष नवरात्र मेले में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। स्कूलों में चल रही वार्षिक परीक्षाएं भी लगभग समाप्त हो गई हैं। साथ ही साप्ताहिक अवकाश होने के कारण स्थानीय लोग भी भारी संख्या में मंदिर पहुंचे।
मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर बाजार तक लंबी कतारें दिन भर लगी रहीं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर के कपाट प्रातः मुख्य आरती से पहले ही खोल दिए गए थे। निर्धारित समय पर मुख्य आरती की रस्म पुश्तैनी भक्त परिवार ने निभाई उसके बाद दोबारा माता के दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ। नवरात्र मेले के चौथे दिन मंदिर न्यास समिति को 12,02,100 रुपये नकदी, 08 ग्राम सोना और 6300 ग्राम चांदी चढ़ावे में प्राप्त हुए।
मंदिर न्यास समिति संयुक्त आयुक्त राजीव सांख्यान ने बताया कि नवरात्र मेले के चौथे दिन श्रद्धालुओं की संख्या पहले की अपेक्षा तिगुनी रही। 60 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेक कर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि रविवार को चौथे दिन अवकाश होने की वजह से ज्यादा श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। संवाद
Trending Videos