{"_id":"69bfe7fc6edfc66e9004b02a","slug":"bike-scooty-accident-two-injured-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174667-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, बाप-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, बाप-बेटा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
-एनएच 707 पर सिरमौरी ताल में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर सिरमौरी ताल के समीप रविवार को बाइक और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर में बाप-बेटा घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार, जसपाल सिंह (62) पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी सिरमौरी ताल अपने बेटे अमित पाल (39) के साथ बाइक पर सवार होकर राजबन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक स्कूटी से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। अस्पताल में दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी।
एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सिरमौरी ताल के पास बाइक और स्कूटी की टक्कर में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। संवाद
Trending Videos