फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   haryali teej organised by inerwheel club ponta

Sirmour News: इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब ने मनाया हरियाली तीज उत्सव

Mon, 10 Aug 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
haryali teej organised by inerwheel club ponta
इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब द्वारा आयोजित तीज पर्व उत्सव पर कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्र
पूजा थाल सजावट, एकल और युगल नृत्य समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं
विज्ञापन


ढोल की थाप पर जमकर थिरकीं महिलाएं, सेल्फी कॉर्नर रहा आकर्षण का केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब की ओर से हरियाली तीज पर्व हर्षोल्लास, उत्साह और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में क्लब की सदस्याें, इनर व्हील क्लब दून विकास से पहुंची अतिथियों और शहर की कई महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग, भाईचारे और नारी शक्ति की झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष गुरमीत कौर नारंग ने किया। उन्होंने क्लब के सेवा कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी। उन्होंने हरियाली तीज के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन की सफलता का श्रेय क्लब की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों को दिया। साथ ही क्लब की प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक सुनीता शर्मा के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में पूजा थाल सजावट, एकल नृत्य और युगल नृत्य प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। डॉ. हरलीन की ओर से आयोजित मनोरंजक खेल, तंबोला और सरप्राइज गेम्स ने भी महिलाओं का खूब मनोरंजन किया। ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में बनाया गया सेल्फी कॉर्नर महिलाओं और अतिथियों के लिए खास आकर्षण रहा। सदस्यों ने यहां तस्वीरें खिंचवाकर हरियाली तीज के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आईएसओ एवं अध्यक्ष शैली अग्रवाल, सह-अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष रितु गुप्ता, संपादिका अर्चना, उपाध्यक्ष सुप्रिया खुराना, सचिव निर्मित कौर और कोषाध्यक्ष अंजू वर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सुमन गुप्ता ने किया। सचिव निर्मित कौर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।---------

इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब द्वारा आयोजित तीज पर्व उत्सव पर कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्र

इनर व्हील क्लब पांवटा साहिब द्वारा आयोजित तीज पर्व उत्सव पर कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं। स्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed