{"_id":"6a78860c26b744f6e80b5daf","slug":"senior-citizen-meeting-in-ponta-sahib-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185715-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: थोड़ी सी बारिश में गलियों, सड़कों और एनएच पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: थोड़ी सी बारिश में गलियों, सड़कों और एनएच पर जलभराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिक परिषद ने उठाया जल निकासी का मुद्दा, उचित प्रबंधन की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक परिषद अध्यक्ष राजिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें शहर की विभिन्न समस्याओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। महासचिव विजय कुमार चौहान ने जुलाई माह की कार्रवाई पढ़कर सुनाई, जिसे सदस्यों ने वित्तीय लेन-देन सहित सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि शहर की अधिकांश गलियों, सड़कों और एनएच-07 पर थोड़ी सी बारिश होते ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। परिषद ने प्रशासन से पानी की निकासी के लिए उचित और स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि शहर में धार्मिक यात्रा या शोभायात्रा आयोजित होने के बाद निर्धारित मार्ग की सफाई की जिम्मेदारी आयोजकों की होनी चाहिए, ताकि आयोजन के बाद शहर में गंदगी न फैले।
हरि शरण शर्मा कपिल ने परशुराम चौक पर मजदूरों की ओर से मनमाने दाम वसूलने का मुद्दा उठाया। बैठक में पौधरोपण अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। विजय गोयल ने बताया कि उन्होंने स्वयं गंगूवाला स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा किया। वहां वृद्धों की देखभाल के लिए समुचित व्यवस्था पाई गई। वर्तमान में केवल चार वृद्ध इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में राजिंद्र शर्मा, विजय कुमार, चौधरी कुलवंत सिंह, एनडी सरीन, पीएल शर्मा, टीसी गुप्ता, त्रिलोकनाथ सिंह, बलजिंद्र पाल सिंह चावला, अर्जुन देव खुराना, गुरदयाल सैनी, जसबीर साहनी, वीके गुप्ता, राकेश चंद्र गुप्ता, शांति स्वरूप गुप्ता, विजय गोयल, राज कुमार अरोड़ा, कैप्टन जगत सिंह, नानक सिंह, गुरमीत सिंह, चंद्र भूषण गुप्ता, हरीश जस्सल और हरि शरण शर्मा मौजूद रहे।-- -- -- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक परिषद अध्यक्ष राजिंद्र शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें शहर की विभिन्न समस्याओं समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। महासचिव विजय कुमार चौहान ने जुलाई माह की कार्रवाई पढ़कर सुनाई, जिसे सदस्यों ने वित्तीय लेन-देन सहित सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक में सदस्यों ने कहा कि शहर की अधिकांश गलियों, सड़कों और एनएच-07 पर थोड़ी सी बारिश होते ही जलभराव की समस्या पैदा हो जाती है। इससे लोगों को परेशानी होती है। परिषद ने प्रशासन से पानी की निकासी के लिए उचित और स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। सदस्यों ने यह भी सुझाव दिया कि शहर में धार्मिक यात्रा या शोभायात्रा आयोजित होने के बाद निर्धारित मार्ग की सफाई की जिम्मेदारी आयोजकों की होनी चाहिए, ताकि आयोजन के बाद शहर में गंदगी न फैले।
विज्ञापन
हरि शरण शर्मा कपिल ने परशुराम चौक पर मजदूरों की ओर से मनमाने दाम वसूलने का मुद्दा उठाया। बैठक में पौधरोपण अभियान को लेकर भी चर्चा हुई। विजय गोयल ने बताया कि उन्होंने स्वयं गंगूवाला स्थित वृद्ध आश्रम का दौरा किया। वहां वृद्धों की देखभाल के लिए समुचित व्यवस्था पाई गई। वर्तमान में केवल चार वृद्ध इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
बैठक में राजिंद्र शर्मा, विजय कुमार, चौधरी कुलवंत सिंह, एनडी सरीन, पीएल शर्मा, टीसी गुप्ता, त्रिलोकनाथ सिंह, बलजिंद्र पाल सिंह चावला, अर्जुन देव खुराना, गुरदयाल सैनी, जसबीर साहनी, वीके गुप्ता, राकेश चंद्र गुप्ता, शांति स्वरूप गुप्ता, विजय गोयल, राज कुमार अरोड़ा, कैप्टन जगत सिंह, नानक सिंह, गुरमीत सिंह, चंद्र भूषण गुप्ता, हरीश जस्सल और हरि शरण शर्मा मौजूद रहे।