{"_id":"6a787ed5f82477db020c4230","slug":"electricity-pensioners-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185672-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: लंबित भत्तों की अदायगी न होने पर बिजली पेंशनर भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: लंबित भत्तों की अदायगी न होने पर बिजली पेंशनर भड़के
विज्ञापन
नाहन में आयोजित बैठक में मौजूद विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई के सदस्य। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-डीए की किश्त और स्वास्थ्य भत्ता जारी करने की उठाई मांग
-ऑनलाइन बिजली बिल व्यवस्था पर जताई आपत्ति
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों, भत्तों और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में डीए की किश्त जारी न होने, लंबित स्वास्थ्य भत्ता और अन्य भत्तों की अदायगी न होने पर सरकार और बिजली बोर्ड के प्रति रोष जताया गया। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से उनके कई भत्ते लंबित हैं। उन्होंने सरकार और बोर्ड से जल्द लंबित राशि जारी करने की मांग की। पेंशनरों ने बिजली के ऑनलाइन बिल आने की व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई।
अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने कहा कि पहले उपभोक्ताओं को मैन्युअल बिल मिलता था, जिससे बिजली की खपत, यूनिट और अन्य टैक्स की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाती थी। अब एप के माध्यम से बिल की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जो एंड्रॉयड फोन चलाना नहीं जानते। ऐसे में उन्हें समय पर बिजली बिल की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली बोर्ड के पास नई बसें खरीदने और अन्य सुविधाओं के लिए बजट है, लेकिन पेंशनरों के लंबित भत्तों की अदायगी के लिए धनराशि नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अपनी सेवा के दौरान विभाग और प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। बैठक में सभी पेंशनरों ने एकमत होकर लंबित भत्तों की जल्द अदायगी की मांग उठाई।-- -- -- -- --
विज्ञापन
-ऑनलाइन बिजली बिल व्यवस्था पर जताई आपत्ति
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर कल्याण संघ की नाहन इकाई की बैठक नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने की। इस दौरान पेंशनरों की लंबित मांगों, भत्तों और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में डीए की किश्त जारी न होने, लंबित स्वास्थ्य भत्ता और अन्य भत्तों की अदायगी न होने पर सरकार और बिजली बोर्ड के प्रति रोष जताया गया। पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से उनके कई भत्ते लंबित हैं। उन्होंने सरकार और बोर्ड से जल्द लंबित राशि जारी करने की मांग की। पेंशनरों ने बिजली के ऑनलाइन बिल आने की व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने कहा कि पहले उपभोक्ताओं को मैन्युअल बिल मिलता था, जिससे बिजली की खपत, यूनिट और अन्य टैक्स की पूरी जानकारी आसानी से मिल जाती थी। अब एप के माध्यम से बिल की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कई बुजुर्ग ऐसे हैं, जो एंड्रॉयड फोन चलाना नहीं जानते। ऐसे में उन्हें समय पर बिजली बिल की जानकारी नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार और बिजली बोर्ड के पास नई बसें खरीदने और अन्य सुविधाओं के लिए बजट है, लेकिन पेंशनरों के लंबित भत्तों की अदायगी के लिए धनराशि नहीं है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों ने अपनी सेवा के दौरान विभाग और प्रदेश के विकास में योगदान दिया है। बैठक में सभी पेंशनरों ने एकमत होकर लंबित भत्तों की जल्द अदायगी की मांग उठाई।