{"_id":"6a78719b332fe315ee0a2b94","slug":"bus-service-shortages-in-sarnha-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185702-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बसों की कमी के कारण आए दिन कहीं न कहीं बंद करना पड़ रहा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बसों की कमी के कारण आए दिन कहीं न कहीं बंद करना पड़ रहा रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। बसों की कमी के कारण आए दिन कोई न कोई रूट बंद करना पड़ रहा है। शनिवार को जहां सराहां-मंडी-खड़ाना सरकारी बस सेवा बंद रही, वहीं रविवार को सराहां-रेणुका-घाटो सरकारी बस सेवा को भी बसों की कमी के कारण बंद करना पड़ा। इस कारण इस बस से लाभान्वित होने वाली एक दर्जन पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नेहरस्वार पंचायत की पूर्व प्रधान कल्पना शर्मा, बागथन पंचायत के उपप्रधान महेंद्र सिंह, बजगा पंचायत प्रधान धनवीर सिंह, बनाहां धिनी पंचायत के पूर्व प्रधान अनूप शर्मा ने बताया कि अधिकतर लोग सरकारी बसों के माध्यम से आना-जाना करते हैं। कई सड़कें ऐसी हैं जिन पर मात्र सरकारी बस सेवा ही चलती है। इन सड़कों पर यदि सरकारी बस सेवा बंद हो जाती है तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
लोगों को अतिरिक्त पैसा खर्च करने के बाद प्राइवेट वाहन से आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम से गुहार लगाई कि सराहां बस स्टैंड पर पर्याप्त मात्रा में बसों की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
अड्डा प्रभारी जगमोहन सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार रात को सराहां चनालग बस सेवा की ब्रेकडाउन होने के कारण शनिवार को मजबूरन सराहां-मंडी-खड़ाना सड़क पर चलने वाली सरकारी बस सेवा को बंद करना पड़ा। इसके अलावा रविवार को सराहां-रेणुका-घाटो सरकारी बस सेवा को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जैसे ही सराहां बस स्टैंड को अतिरिक्त बसें मिलेंगी उसके बाद यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। बसों की कमी के कारण आए दिन कोई न कोई रूट बंद करना पड़ रहा है। शनिवार को जहां सराहां-मंडी-खड़ाना सरकारी बस सेवा बंद रही, वहीं रविवार को सराहां-रेणुका-घाटो सरकारी बस सेवा को भी बसों की कमी के कारण बंद करना पड़ा। इस कारण इस बस से लाभान्वित होने वाली एक दर्जन पंचायतों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नेहरस्वार पंचायत की पूर्व प्रधान कल्पना शर्मा, बागथन पंचायत के उपप्रधान महेंद्र सिंह, बजगा पंचायत प्रधान धनवीर सिंह, बनाहां धिनी पंचायत के पूर्व प्रधान अनूप शर्मा ने बताया कि अधिकतर लोग सरकारी बसों के माध्यम से आना-जाना करते हैं। कई सड़कें ऐसी हैं जिन पर मात्र सरकारी बस सेवा ही चलती है। इन सड़कों पर यदि सरकारी बस सेवा बंद हो जाती है तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
लोगों को अतिरिक्त पैसा खर्च करने के बाद प्राइवेट वाहन से आना-जाना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और हिमाचल पथ परिवहन निगम से गुहार लगाई कि सराहां बस स्टैंड पर पर्याप्त मात्रा में बसों की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
अड्डा प्रभारी जगमोहन सिंह तोमर ने बताया कि शुक्रवार रात को सराहां चनालग बस सेवा की ब्रेकडाउन होने के कारण शनिवार को मजबूरन सराहां-मंडी-खड़ाना सड़क पर चलने वाली सरकारी बस सेवा को बंद करना पड़ा। इसके अलावा रविवार को सराहां-रेणुका-घाटो सरकारी बस सेवा को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जैसे ही सराहां बस स्टैंड को अतिरिक्त बसें मिलेंगी उसके बाद यह समस्या उत्पन्न नहीं होगी।