फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pataleshwar mandir samiti meeting

Sirmour News: पातलियों में 20 से 26 अगस्त तक होगी शिव महापुराण कथा

Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
pataleshwar mandir samiti meeting
पवित्र सावन माह में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का किया गया श्रृंगार । संवाद
आचार्य श्याम सुंदर महाराज करेंगे शिव महापुराण कथा का गुणगान
विज्ञापन

पातालेश्वर महादेव मंदिर समिति की बैठक में धार्मिक आयोजनों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्राचीन एवं ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव मंदिर समिति की विशेष बैठक रविवार को मंदिर परिसर में हुई जिसकी अध्यक्षता समिति अध्यक्ष दाताराम चौहान ने की। इसमें श्रावण मास के दौरान करवाए जाने वाले धार्मिक आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति ने निर्णय लिया कि मंदिर परिसर में 20 से 26 अगस्त तक श्री शिव महापुराण संकीर्तन साप्ताहिक कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उत्तर भारत के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य श्याम सुंदर महाराज श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान करवाएंगे। कथा प्रतिदिन शाम तीन से छह बजे तक होगी।
विज्ञापन

मंदिर समिति अध्यक्ष दाताराम चौहान ने बताया कि धार्मिक आयोजन धूमधाम से करवाया जाएगा। मंदिर समिति प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में जनकल्याण की भावना से धार्मिक आयोजन करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र को आपदाओं और संकटों से सुरक्षित रखने तथा जनकल्याण की कामना के लिए श्रावण मास में श्री महामृत्युंजय जाप एवं पाठ का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में महासचिव लक्ष्मी चंद अत्री, प्रचार मंत्री विनय कुमार गोयल, पंचायत उपप्रधान एवं मंदिर समिति उपप्रधान गुरुचरण सिंह चौधरी, वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद्र, विशेष सलाहकार धर्म सिंह शर्मा, ग्राम पंचायत पातलियां प्रधान मोहन सिंह सहोता, पूर्व उपप्रधान दिलबाग सिंह, पुनीत कुमार, रमन कुमार, विक्रम सिंह, बहादुर सिंह, पवित्र सिंह और मनीष कुमार राठौर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।--------

पवित्र सावन माह में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का किया गया श्रृंगार । संवाद

पवित्र सावन माह में प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का किया गया श्रृंगार । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed