सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Hopes of traffic revival on Bhimawala Naavghat Bridge, district tender for approach road issued

Sirmour News: भीमावाला नावघाट पुल पर यातायात की जगी उम्मीद, एप्रोच रोड के जिला टेंडर जारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hopes of traffic revival on Bhimawala Naavghat Bridge, district tender for approach road issued
उत्तराखंड -हिमाचल सीमा पर नावघाट यमुना  पुल जहां  बननी है एप्रोच सड़क । संवाद
विज्ञापन
हिमाचल की ओर 650 मीटर निजी भूमि अधिग्रहण से जुड़ा था विवाद
Trending Videos

भूमि अधिग्रहण के लिए 85 लाख रुपये का प्रावधान
उत्तराखंड की ओर 200 मीटर एप्रोच मार्ग निर्माण शेष

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। उत्तराखंड-हिमाचल को जोड़ने वाले भीमावाला नावघाट पुल पर यातायात की उम्मीद जग गई है। इसके एप्रोच रोड के लिए 3.70 करोड़ रुपये की टेंडर जारी किए गए हैं।
नवंबर 2021 में उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमा पर यमुना नदी पर भीमावाला नावघाट पुल योजना का काम शुरू हुआ था। इसका अधिकांश निर्माण पूरा हो चुका है। लंबे समय से हिमाचल की ओर एप्रोच मार्ग को लेकर चला आ रहा विवाद अब सुलझने के कगार पर है। चार वर्ष पहले उत्तराखंड के विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने करीब 44 करोड़ के बजट से बनने वाले नावघाट पुल का शिलान्यास किया था। योजना का अधिकांश काम पूरा हो चुका है, लेकिन हिमाचल की ओर निजी भूमि के कारण एप्रोच रोड का मामला तीन वर्षों से अटका था। हिमाचल की तरफ करीब 650 मीटर निजी भूमि का अधिग्रहण नहीं हो सका था, जिसको लेकर दोनों राज्यों के मंत्रियों और अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हिमाचल सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 85 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग से 3.70 करोड़ रुपये के टेंडर जारी होने के बाद एप्रोच मार्ग निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तराखंड की ओर भी लगभग 200 मीटर एप्रोच मार्ग का निर्माण शेष है।
पुल के चालू होने से आंजभोज क्षेत्र समेत एक दर्जन से अधिक पंचायतों की दूरी करीब दस किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे लगभग पचास हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
टेंडर प्रक्रिया पूरी
हिमाचल की सीमा पर 650 मीटर एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाना है। इसके लिए 3.70 करोड़ रुपये के टेंडर जारी हो चुके हैं। इस संबंध में वीरवार को उत्तराखंड के अधिशासी अभियंता से भी बैठक की गई है। उत्तराखंड क्षेत्र में भी करीब 200 मीटर एप्रोच मार्ग का निर्माण किया जाना शेष है।
-दलीप तोमर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, पांवटा साहिब
भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो
टेंडर जारी करने के लिए हिमाचल सरकार का आभार है। देर से ही सही, लेकिन एप्रोच रोड के लिए टेंडर किया गया है। उम्मीद है कि हिमाचल सरकार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कराएगी।
-मुन्ना सिंह चौहान, विधायक, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed