{"_id":"69bbf2b59bdb0ad9d50ce6e9","slug":"illegale-mining-in-giri-river-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174426-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ युवाओं ने खोला मोर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जिला सिरमौर के मुख्य केंद्र बिंदु ददाहू में गिरि नदी का सीना छलनी कर रहे अवैध खनन और सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अब स्थानीय युवाओं ने लामबंद होना शुरू कर दिया है। युवाओं का आरोप है कि क्षेत्र में प्राकृतिक संसाधनों का जमकर दोहन हो रहा है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों निकुंज ठाकुर, अनीत गर्ग, पीयूष और ऋषभ कुमार ने मीडिया को जारी संयुक्त बयान में कहा कि गिरि नदी पर स्थित पुल पहले से ही जर्जर स्थिति में है। इसके बावजूद, निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक वजन (30-30 टन) लेकर डम्पर और ट्रक बेरोकटोक गुजर रहे हैं। युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इन ओवरलोड वाहनों पर नकेल नहीं कसी गई तो पूर्व की भांति कोई बड़ा हादसा हो सकता है, जिससे क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क कट जाएगा।
युवाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि जहां एक ओर आम जनता के छोटे-छोटे चालान काटने में तत्परता दिखाई जाती है, वहीं अवैध खनन में संलिप्त माफिया और ओवरलोड ट्रकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर और ट्रक नदी से रेत, बजरी और पत्थर निकाल रहे हैं, जिससे सरकारी संपदा और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है।
क्षेत्र के युवाओं ने पुलिस और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे अपने प्राकृतिक संसाधनों और सार्वजनिक संपत्ति को बचाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार करेंगे।
-- -संवाद
Trending Videos