{"_id":"6a5b880075265d043402bd35","slug":"indoor-cricket-arina-subharamb-nahan-news-c-177-1-nhn1002-183729-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राजगढ़ में नॉर्थ हिल क्रिक जोन इंडोर क्रिकेट एरीना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राजगढ़ में नॉर्थ हिल क्रिक जोन इंडोर क्रिकेट एरीना का शुभारंभ
विज्ञापन
राजगढ़ में नॉर्थ हिल क्रिक जोन ' इंडोर क्रिकेट एरीना का शुभारंभ करतीं विधायक रीना कश्यप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने किया उद्घाटन
-कहा, युवाओं की प्रतिभा निखारने में मिलेगा नया मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र के कडीयुत में क्रिकेट खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ हिल क्रिक ज़ोन इंडोर क्रिकेट एरीना का शुभारंभ शनिवार को विधायक रीना कश्यप ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने एरीना में विकसित की गई आधुनिक खेल सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विधायक रीना कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस इंडोर क्रिकेट एरीना के शुरू होने से क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
संचालक रित्विक ठाकुर ने बताया कि एरीना में खिलाड़ियों के लिए प्रीमियम इंडोर नेट्स, एडवांस्ड बॉलिंग मशीन, मैच सिमुलेशन सिस्टम, एस्ट्रोटर्फ एवं मैट पिच, फ्लडलाइट्स तथा ऑल वेदर प्रैक्टिस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा नेट सेशन, फिटनेस एवं ड्रिल्स, पेशेवर कोचिंग और उन्नत क्रिकेट प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ियों को हर मौसम में गुणवत्तापूर्ण अभ्यास का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरोज बाला, नगर पंचायत राजगढ़ के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, सुनील शर्मा, ग्राम पंचायत शलाना के उपप्रधान हर्ष ठाकुर, बीडीसी सदस्य विवेक पलाहा, क्रिकेट खिलाड़ी धीरज ठाकुर, कपिल ठाकुर, अजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।-- -- --
विज्ञापन
-कहा, युवाओं की प्रतिभा निखारने में मिलेगा नया मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र के कडीयुत में क्रिकेट खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नॉर्थ हिल क्रिक ज़ोन इंडोर क्रिकेट एरीना का शुभारंभ शनिवार को विधायक रीना कश्यप ने किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने एरीना में विकसित की गई आधुनिक खेल सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
विधायक रीना कश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस इंडोर क्रिकेट एरीना के शुरू होने से क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
संचालक रित्विक ठाकुर ने बताया कि एरीना में खिलाड़ियों के लिए प्रीमियम इंडोर नेट्स, एडवांस्ड बॉलिंग मशीन, मैच सिमुलेशन सिस्टम, एस्ट्रोटर्फ एवं मैट पिच, फ्लडलाइट्स तथा ऑल वेदर प्रैक्टिस जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा नेट सेशन, फिटनेस एवं ड्रिल्स, पेशेवर कोचिंग और उन्नत क्रिकेट प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई है, ताकि खिलाड़ियों को हर मौसम में गुणवत्तापूर्ण अभ्यास का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सरोज बाला, नगर पंचायत राजगढ़ के उपाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, सुनील शर्मा, ग्राम पंचायत शलाना के उपप्रधान हर्ष ठाकुर, बीडीसी सदस्य विवेक पलाहा, क्रिकेट खिलाड़ी धीरज ठाकुर, कपिल ठाकुर, अजय ठाकुर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।