{"_id":"6a5b8654f3e5984a2d0f8bef","slug":"jaam-in-bangran-bridge-nahan-news-c-177-1-nhn1002-183749-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बांगरण पुल पर फिर लगा जाम, वाहन पलटने से घंटों बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बांगरण पुल पर फिर लगा जाम, वाहन पलटने से घंटों बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
बांगरण पुल के समीप चढ़ाई में फंसे दो वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-खराब सड़क और संकरे पुल से रोजाना जूझ रहे लोग, चढ़ाई पर फंसे दो भारी वाहन
-डबल लेन पुल की मांग वर्षों से अधूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल के गिरि नदी पर बने बांगरण सिंगल-वे पुल पर शनिवार सुबह एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई। पुल के समीप चढ़ाईदार मोड़ पर दो भारी मालवाहक वाहन फंस गए, जिनमें से एक वाहन सड़क किनारे नाली में पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे पुल के पास चढ़ाई वाले हिस्से में भारी वाहनों के फंसने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। एक वाहन के नाली में पलटने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। पुल के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते के बाद पुरुवाला पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करते हुए करीब आधे घंटे के भीतर जाम खुलवा दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बांगरण पुल पर जाम लगना अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार यातायात बाधित होता है, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। स्थानीय व्यापार मंडल एवं समाजसेवियों राजू, मनोहर, इमरान खान, ज्ञान, मुकेश और प्रदीप सहित अन्य लोगों ने बताया कि गिरि नदी पर बने इस सिंगल-लेन पुल के चौड़ीकरण अथवा डबल लेन पुल के निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समक्ष कई बार मामला उठाया गया लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुरुवाला थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि सिंगल-वे पुल होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुल पर एक पुलिस जवान की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक डबल लेन पुल का निर्माण नहीं होता, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।-- -- -- -- --
विज्ञापन
-डबल लेन पुल की मांग वर्षों से अधूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल के गिरि नदी पर बने बांगरण सिंगल-वे पुल पर शनिवार सुबह एक बार फिर जाम की स्थिति बन गई। पुल के समीप चढ़ाईदार मोड़ पर दो भारी मालवाहक वाहन फंस गए, जिनमें से एक वाहन सड़क किनारे नाली में पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे पुल के पास चढ़ाई वाले हिस्से में भारी वाहनों के फंसने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। एक वाहन के नाली में पलटने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। पुल के दोनों ओर सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और अन्य वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते के बाद पुरुवाला पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित करते हुए करीब आधे घंटे के भीतर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बांगरण पुल पर जाम लगना अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है। सुबह से लेकर शाम तक कई बार यातायात बाधित होता है, जिससे लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद होते हैं। स्थानीय व्यापार मंडल एवं समाजसेवियों राजू, मनोहर, इमरान खान, ज्ञान, मुकेश और प्रदीप सहित अन्य लोगों ने बताया कि गिरि नदी पर बने इस सिंगल-लेन पुल के चौड़ीकरण अथवा डबल लेन पुल के निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है। इस संबंध में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के समक्ष कई बार मामला उठाया गया लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पुरुवाला थाना प्रभारी राजेश पाल ने बताया कि सिंगल-वे पुल होने के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुल पर एक पुलिस जवान की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि जब तक डबल लेन पुल का निर्माण नहीं होता, तब तक इस समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है।