फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   women died due to fall in jungle

Sirmour News: जंगल में गिरने से महिला की मौत, बेसहारा परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
women died due to fall in jungle
-15 वर्ष पहले पति और दो वर्ष पूर्व बड़े बेटे को खो चुकी थीं सत्या देवी
विज्ञापन

-ग्रामीणों ने सरकार और जिला प्रशासन से लगाई आर्थिक सहायता व राहत पैकेज की गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत कोलवा घाटो के गांव कोलवा में जंगल जाते समय रास्ते से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सत्या देवी पत्नी दिवंगत मंगा राम के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शनिवार को सिविल अस्पताल ददाहू में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार, सत्या देवी बड़ग भूतमढ़ी (चियाली) के जंगल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गईं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

करीब 15 वर्ष पहले सत्या देवी के पति मंगा राम का निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद परिवार के पालन-पोषण की पूरी जिम्मेदारी सत्या देवी ने अकेले संभाली। इसके बाद भी परिवार की मुश्किलें कम नहीं हुईं। लगभग दो वर्ष पूर्व उनके बड़े बेटे कुलदीप की भी मृत्यु हो गई थी। उनका शव ददाहू के समीप जंगल से 42 दिन बाद बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सत्या देवी के निधन के बाद परिवार पूरी तरह असहाय हो गया है। परिवार में दो बेटे, एक बेटी और एक बहू हैं। इनमें से एक बेटा दिव्यांग है। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद कमजोर बताई जा रही है और आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है। सत्या देवी ही पूरे परिवार का मुख्य सहारा थीं। उनके निधन से परिवार पर गहरा आर्थिक और मानसिक संकट आ गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed