सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   interview on 20 march

Sirmour News: उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में 20 मार्च को होंगे साक्षात्कार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
interview on 20 march
विज्ञापन
-कालाअंब की एक कंपनी में 28 पदों के लिए होने हैं साक्षात्कार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोजगार कार्यालय के माध्यम से मैसर्ज वरव बायोजेनेसिस प्राइवेट लिमिटेड, कालाअंब सिरमौर में 2 पद मैनेजर, 1 सीनियर एग्जीक्यूटिव, 12 केमिस्ट, 11 ऑपरेटर तथा 2 पद इलेक्ट्रीशियन के भरे जाने हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 मार्च, 2026 को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने बताया कि इस भर्ती प्रक्रिया की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इसमें अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। कंपनी द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार, मैनेजर के दो पदों के लिए बी. फार्मा या एम. फार्मा के साथ 15 से 20 वर्ष का लंबा अनुभव अनिवार्य किया गया है। इसके लिए 1 लाख रुपये (सीटीसी) का आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। वहीं, सीनियर एग्जीक्यूटिव (क्युएमएस) के एक पद के लिए बी. फार्मा या एम. फार्मा की डिग्री और 8 से 10 वर्ष का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को 35 से 40 हजार रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
केमिस्ट के 12 पदों के लिए बी. फार्मा, एम. फार्मा, बी. एससी या एम. एससी की योग्यता के साथ 3 से 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है। इसमें चयनित युवाओं को 15 से 25 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसी प्रकार, ऑपरेटर के 11 पदों के लिए 10वीं, 12वीं या आईटीआई पास होने के साथ 8 से 10 वर्ष का अनुभव मांगा गया है, जबकि इलेक्ट्रीशियन के 2 पदों के लिए आईटीआई या संबंधित डिप्लोमा के साथ 3 से 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। इन दोनों ही श्रेणियों के लिए वेतनमान 15 हजार से 25 हजार रुपये प्रति माह के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार इन सभी पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च को अपनी शैक्षणिक तथा योग्यता संबंधी दस्तावेज, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट फोटो तथा अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों सहित कैम्पस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed