{"_id":"6a7b0ca919b4c0c2330ad310","slug":"jagrukta-program-for-bpl-in-maa-bhangayni-temple-nahan-news-c-177-1-nhn1002-185864-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नए बीपीएल परिवारों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नए बीपीएल परिवारों को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां भंगायणी मंदिर हरिपुरधार के हाल में हुई जागरूकता बैठक
-
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। मां भंगायणी मंदिर में हाल ही में बीपीएल सूची में शामिल किए गए नए परिवारों के लिए जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर पात्र परिवारों को बीपीएल से संबंधित नियमों, पात्रता और सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बीपीएल परिवारों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
इस मौके पर बीडीओ संगड़ाह भरतेंद्र सिंह पाल, एसईबीपीओ देवेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग से डॉ. सुरेंद्र चौहान, ग्राम पंचायत टिकरी डसाकना की प्रधान अनुराधा, ग्राम पंचायत गेहल के प्रधान ओपी ठाकुर, ग्राम पंचायत बड़ोल के प्रधान अनिल शर्मा, ग्राम पंचायत दियूड़ी खड़ाहां के प्रधान विनय छिंटा सहित विभिन्न पंचायतों के सचिव कमल राज चौहान, रतन सिंह, जागर सिंह और बलबीर सिंह मौजूद रहे।-- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
-
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। मां भंगायणी मंदिर में हाल ही में बीपीएल सूची में शामिल किए गए नए परिवारों के लिए जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लेकर पात्र परिवारों को बीपीएल से संबंधित नियमों, पात्रता और सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बीपीएल परिवारों के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से कई योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पात्र परिवार इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर बीडीओ संगड़ाह भरतेंद्र सिंह पाल, एसईबीपीओ देवेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग से डॉ. सुरेंद्र चौहान, ग्राम पंचायत टिकरी डसाकना की प्रधान अनुराधा, ग्राम पंचायत गेहल के प्रधान ओपी ठाकुर, ग्राम पंचायत बड़ोल के प्रधान अनिल शर्मा, ग्राम पंचायत दियूड़ी खड़ाहां के प्रधान विनय छिंटा सहित विभिन्न पंचायतों के सचिव कमल राज चौहान, रतन सिंह, जागर सिंह और बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन