{"_id":"6a7c0ac70b2b2af7360d9d44","slug":"video-sirmaur-sangrah-gatalog-bolero-camper-accident-four-killed-nine-injured-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur Accident: संगड़ाह में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार लोगों की मौत; नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur Accident: संगड़ाह में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार लोगों की मौत; नौ घायल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:25 AM IST
Link Copied
सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हो गए। हादसा गतलोग के पास रात करीब 12:45 बजे हुआ। यहां एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में एक मृतक का शव भी गांव ले जाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को जगदीश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें संगड़ाह अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए गांव अरलू ले जाने के लिए बोलेरो कैंपर लेकर निकले थे।
बताया जा रहा है कि वाहन जब चिनाड़ के पास पहुंचा तो अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए परिवार और गांव के कुछ अन्य लोग भी उसमें सवार हो गए। इसके बाद कैंपर अरलू की ओर रवाना हुई। गतलोग के समीप पहुंचने पर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कैंपर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान राजेंद्र (37), देस राज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) के रूप में हुई है।
हादसे में बृज मोहन (62), कृपा राम (61), देवेंद्र सिंह (44), सुनील शर्मा (21), राम स्वरूप (44), जय प्रकाश (45), संदीप (21), कमलेन्द्र (48) और चालक कपिल देव (39) घायल हुए हैं।
पुलिस के अनुसार कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया। इनमें से एक गंभीर घायल को आगे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है।
हादसे की सबसे दुखद कड़ी यह है कि वाहन में पहले से ही जगदीश शर्मा का शव गांव ले जाया जा रहा था। परिवार और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए अरलू जा रहे थे। इसी दौरान हुए हादसे में चार अन्य लोगों की जान चली गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। खाई में गिरे वाहन से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सीएचसी संगड़ाह में करवाया जा रहा है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, लेकिन हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।