{"_id":"6a7b0db458da3edf3808780f","slug":"marpeet-case-in-kansipur-ponta-between-two-parties-nahan-news-c-177-1-ssml1030-185841-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कांशीपुर में दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कांशीपुर में दो पक्षों में मारपीट, एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत कांशीपुर गांव में घर की बाउंड्री और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कांशीपुर निवासी इंतजार अली ने आरोप लगाया कि गुलहसन, बिलाल, शबनम, यूसुफ, अजीला और प्रवीण उनके घर पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने पहले घर की दीवार तोड़ी और वहां लगी शटरिंग व बीम को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया।
इंतजार अली ने शिकायत में आरोप लगाया कि शबनम और बिलाल ने उनके पुत्र ईशान अली को नीचे गिराकर उसके मुंह पर पत्थर से वार किया। वहीं, गुलहसन पर ईशान के संवेदनशील अंग पर लात मारकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से गुलहसन निवासी कांशीपुर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। गुलहसन का आरोप है कि जब वह अपने घर की बाउंड्री का काम कर रहे थे, उसी दौरान इंतजार अली, यासीन अली, नाजरा, ईशान, नसीमा, जाहिदा और परवेज वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान उन्हें चोटें आई हैं।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटनास्थल, चोटों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत कांशीपुर गांव में घर की बाउंड्री और निर्माण कार्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कांशीपुर निवासी इंतजार अली ने आरोप लगाया कि गुलहसन, बिलाल, शबनम, यूसुफ, अजीला और प्रवीण उनके घर पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने पहले घर की दीवार तोड़ी और वहां लगी शटरिंग व बीम को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इंतजार अली ने शिकायत में आरोप लगाया कि शबनम और बिलाल ने उनके पुत्र ईशान अली को नीचे गिराकर उसके मुंह पर पत्थर से वार किया। वहीं, गुलहसन पर ईशान के संवेदनशील अंग पर लात मारकर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से गुलहसन निवासी कांशीपुर ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। गुलहसन का आरोप है कि जब वह अपने घर की बाउंड्री का काम कर रहे थे, उसी दौरान इंतजार अली, यासीन अली, नाजरा, ईशान, नसीमा, जाहिदा और परवेज वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान उन्हें चोटें आई हैं।
पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अब घटनास्थल, चोटों और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।