फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sirmaur sangrah palar road shamra accident four killed

हिमाचल में बड़ा हादसा: सिरमौर जिले की संगड़ाह-पलार सड़क पर खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार की मौत; नौ घायल

Wed, 12 Aug 2026 11:28 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (सिरमौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 12 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

सिरमौर के संगड़ाह क्षेत्र में गतलोग के समीप मंगलवार देर रात करीब 12:45 बजे बोलेरो कैंपर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। वाहन में एक व्यक्ति का शव गांव अरलू ले जाया जा रहा था। गंभीर चार घायलों को नाहन रेफर किया गया, जिनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
sirmaur sangrah palar road shamra accident four killed
खाई में गिरी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गतलोग के समीप एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत नौ लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों में चालक भी शामिल है। एक गंभीर घायल को नाहन से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन




हादसा मंगलवार रात करीब 12:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को जगदीश शर्मा की दिल का दौरा पड़ने से संगड़ाह अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके शव को गांव अरलू ले जाने के लिए बोलेरो कैंपर किराये पर ली गई थी। वाहन में परिवार के सदस्यों के साथ कुछ ग्रामीण भी सवार हो गए थे।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि चिनाड़ के पास कुछ ग्रामीण भी वाहन में सवार हुए। गतलोग के समीप पहुंचते ही बोलेरो कैंपर अनियंत्रित हो गई और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कैंपर सड़क से नीचे करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार लोगों की मौके पर मौत
हादसा इतना भीषण था कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजेंद्र (37), देस राज (23), रिखी राम (58) और राम गोपाल (62) के रूप में हुई है।

घायलों की सूची
हादसे में बृज मोहन, कृपा राम, देवेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, राम स्वरूप, जय प्रकाश, संदीप, कमलेन्द्र और बोलेरो चालक कपिल देव घायल हुए हैं।

चार घायलों की हालत गंभीर
हादसे में कमलेन्द्र, संदीप, राम स्वरूप और चालक कपिल देव को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। इनमें से एक गंभीर घायल को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। अन्य घायलों का उपचार संगड़ाह अस्पताल में चल रहा है।

शव लेकर जा रहे वाहन के हादसे से मचा हड़कंप
बोलेरो कैंपर में मृतक जगदीश शर्मा का शव गांव अरलू ले जाया जा रहा था। इसी दौरान हुए हादसे ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसा चालक की लापरवाही, वाहन में अधिक सवारियां होने या किसी अन्य कारण से हुआ, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल पाएगा। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सीएचसी संगड़ाह में करवाया जा रहा है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed