{"_id":"69c3dc7628c6bcbce805a528","slug":"jagrukta-program-in-nohradhaar-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174903-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बच्चों को बताए सांख्यिकी के महत्व और उपयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बच्चों को बताए सांख्यिकी के महत्व और उपयोग
विज्ञापन
नौहराधार कॉलेज में सांख्यिकीय उत्पादों पर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी व स्टाफ। स्रो
विज्ञापन
-नौहराधार कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय नौहराधार में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार की एसएसएस योजना के अंतर्गत सांख्यिकीय उत्पादों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांख्यिकी के महत्व, उसके व्यावहारिक उपयोग और विभिन्न सांख्यिकीय उपकरणों की जानकारी प्रदान करना रहा।
प्राचार्य प्रोफेसर संगीता झगटा ने कहा कि सांख्यिकी आधुनिक शिक्षा, शोध और सटीक निर्णय लेने की प्रक्रिया का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस विषय की गहराई से समझ विकसित कर इसे अपने शैक्षणिक और व्यावहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। सहायक प्रोफेसर अनुकुल कैथ ने बेसिक स्टैटिस्टिक्स पर प्रभावी प्रस्तुति दी। उन्होंने डाटा संग्रह, विश्लेषण और व्याख्या से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल तरीके से समझाया। संवाद
Trending Videos