{"_id":"69de49300e1fae6be30df039","slug":"khelkood-in-banethi-nahan-news-c-177-1-nhn1002-176377-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: स्कॉलर एकेडमी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: स्कॉलर एकेडमी ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
बनेठी में आयोजित मेले में दौड़ स्पर्धा में विजेता का सम्मानित करते विधायक अजय सोलंकी। स्रोत: कम
विज्ञापन
आज के कार्यक्रम की खबर
-बनेठी में दो दिवसीय शिरगुल देवता मेला संपन्न
-विधायक अजय सोलंकी ने पुरस्कृत किए विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विकास खंड नाहन के बनेठी में आयोजित दो दिवसीय शिरगुल मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में विधायक अजय सोलंकी मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके बाद खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में स्कॉलर एकेडमी ने डेड ब्लॉकर को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जूनियर वर्ग में सुरला टीम ने पहला और बनेठी टाइगर ने दूसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में सानवी और 200 मीटर में प्रार्थी ठाकुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ और 200 मीटर में अंश ठाकुर विजेता रहे। 1000 मीटर दौड़ में समीर ने पहला, हितेश ने दूसरा और आरव ने तीसरा स्थान हासिल किया। छोटे बच्चों की दौड़ में रितिका, प्रार्थी और हिमानी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। तीन टांग दौड़ में रुहानी-रितिका की जोड़ी पहले, अंशिका-दृष्टि दूसरे और हिमानी-प्रार्थी तीसरे स्थान पर रहे।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मेला ग्राउंड के विकास के लिए पूर्व में स्वीकृत आठ लाख रुपये की राशि से जल्द कार्य पूरा किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने स्टेज निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने और परली बनेठी मार्ग का प्राक्कलन तैयार करने की बात कही। मेले का शुभारंभ समाजसेवी अमरजीत परमार ने किया। उन्होंने मंदिर के विकास के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक कलाकार चंद्रमोहन ठाकुर और उनके सहयोगियों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता नरेंद्र तोमर, मेला कमेटी अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, कोषाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X