{"_id":"69ba90e1aebec7dbb40478cc","slug":"library-court-road-maintain-work-nahan-news-c-177-1-ssml1028-174318-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में 25 लाख रुपये से चकाचक हुई लाइब्रेरी-कोर्ट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में 25 लाख रुपये से चकाचक हुई लाइब्रेरी-कोर्ट सड़क
विज्ञापन
नाहन में टारिंग के बाद चकाचक हुई लाइब्रेरी-कोर्ट सड़क। संवाद
विज्ञापन
विकास की बात-- संशोधित
सचित्र--
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन की लाइब्रेरी-कोर्ट सड़क अब पूरी तरह से सुधर गई है। नगर परिषद की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने 25 लाख रुपये की लागत से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण और टारिंग का कार्य पूरा कर लिया है। लंबे समय से बदहाली का दंश झेल रही इस सड़क के सुधरने से शहरवासियों और विशेष रूप से प्रशासनिक कार्यालयों के अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि लंबे अर्से से यह मार्ग बदहाल पड़ा हुआ था। इस मार्ग की टारिंग उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए थे। इस मार्ग पर वाहन हिचकोले खाते हुए गुजर रहे थे। अधिवक्ता और शहरवासी लंबे समय से इस मार्ग को सुधारने की मांग कर रहे थे। देर से ही सही नगर परिषद ने इस मार्ग की सुध ली और इसकी मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये जारी किए। अब लोक निर्माण विभाग ने इसकी टारिंग का कार्य पूरा कर लिया है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा ने बताया कि कोर्ट सड़क को पहले चौड़ा किया गया। इसके बाद अब इसकी टारिंग की गई है। इसकी मरम्मत के लिए नगर परिषद की ओर से लोक निर्माण विभाग को 25 लाख रुपये की राशि जारी की गई है।
-- -- बाक्स
काम शुरू होने पर अधिवक्ताओं ने ली राहत की सांस
1. युवा अधिवक्ता अमन पुंडीर ने कहा कि लंबे समय से यह मार्ग खस्ताहाल था। इसके कारण वाहन चालक और पैदल राहगीर दोनों ही परेशानी झेल रहे थे। मार्ग दुरुस्त होने पर अब राहत मिल पाएगी।
2. वरिष्ठ अधिवक्ता शकील अहमद शेख ने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने से अब जाम की समस्या पेश नहीं आएगी। बशर्ते कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया हो ताकि वह फिर से न उखड़े।
-- -- संवाद
Trending Videos
सचित्र