सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   love and equality marks of eid

Sirmour News: ईद का दिन, आपसी प्रेम और समानता का पढ़ाता है पाठ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
love and equality marks of eid
कैप्टन सलीम अहम। संवाद
विज्ञापन
ईद उल फितर.., पर्व विशेष
Trending Videos

सचित्र--फोटो सहित आज ही प्रकाशित करें


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। ईद उल फितर मुस्लिम भाईचारे के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। फितर का अर्थ है व्रत खोलना या पूरा करना है। यह त्योहार प्रेम और भाईचारे का भी प्रतीक है। ईद का दिन आपसी प्रेम और समानता का पाठ पढ़ाता है।

ईद-उल-फितर, जिसे अक्सर ईद या मीठी ईद कहा जाता है, इस्लामी कैलेंडर में सबसे जरूरी त्योहारों में से एक है। यह पर्व पवित्र महीने रमजान के अंत का प्रतीक है। चांद नजर आने पर सोमवार को पूरी दुनिया समेत जिला सिरमौर में भी यह पर्व धूूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमजान खत्म होने के बाद चांद नजर आने के अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। ईद-उल-फितर की शुरुआत पैगंबर मुहम्मद ने मक्का छोड़ने के बाद मदीना में की थी। पहली बार ईद-उल-फितर 624 ई. में मनाई गई थी, जो इस्लामी इतिहास में पहले रमजान के अंत का प्रतीक थी। इस त्योहार ने दो बुतपरस्त त्योहारों की जगह ली, जो इस्लाम के आगमन से पहले मदीना में मनाए जाते थे।

---बाक्स

1. मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के जिला प्रधान कैप्टन सलीम अहमद ने कहा कि ईद की नमाज से पहले गरीबों को जकात-उल-फितर देना दान का एक अनिवार्य काम है। इस दिन सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की जाती है ताकि वह भी अपने घर खुशी से ईद मना सकें।

2. मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष शकील अहमद शेख ने कहा कि इस दिन नए वस्त्र पहनने, मीठी सैवइयां बनाने और उपहार देने की परंपरा है। यह त्योहार प्रेम और समानता का पाठ पढ़ाता है।

---संवाद

कैप्टन सलीम अहम। संवाद

कैप्टन सलीम अहम। संवाद

कैप्टन सलीम अहम। संवाद

कैप्टन सलीम अहम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed