{"_id":"6a787c8e30f7fedb7206fc90","slug":"lpg-consumers-done-their-ekyc-before-15-august-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185670-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: 15 अगस्त से पहले करवाएं ई-केवाईसी, वर्ना होगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: 15 अगस्त से पहले करवाएं ई-केवाईसी, वर्ना होगी दिक्कत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 अगस्त का न करें इंतजार, अभी करवाएं ई-केवाईसी, वर्ना होगी दिक्कत
निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न करवाने वालों को मिलेगा महंगा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी गैस कंपनियों ने बहुत पहले से ही एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है।
ऐसे में निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें घरेलू सिलिंडर की सुविधा नहीं मिल पाएगी और कामर्शियल दाम पर उन्हें कनेक्शन मिलेगा।
गैस एजेंसियों के मुताबिक लंबे समय से बंद गैस कनेक्शनों की पहचान करने और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत सिरमौर के शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी 15 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन 15 अगस्त के बाद अस्थायी रूप से निष्क्रिय किए जा सकते हैं। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से जल्द अपनी नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार ने जिला के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं से 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अभी से ई-केवाईसी करवाने में जुट जाएं।-- -- -
विज्ञापन
निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी न करवाने वालों को मिलेगा महंगा सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके लिए सभी गैस कंपनियों ने बहुत पहले से ही एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में एलपीजी उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है।
ऐसे में निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के घरेलू गैस कनेक्शन अस्थायी रूप से ब्लॉक किए जा सकते हैं। ऐसे में उन्हें घरेलू सिलिंडर की सुविधा नहीं मिल पाएगी और कामर्शियल दाम पर उन्हें कनेक्शन मिलेगा।
विज्ञापन
गैस एजेंसियों के मुताबिक लंबे समय से बंद गैस कनेक्शनों की पहचान करने और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के लिए प्रदेशभर में ई-केवाईसी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के तहत सिरमौर के शहरी और ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए भी 15 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि जो उपभोक्ता तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाएंगे, उनके कनेक्शन 15 अगस्त के बाद अस्थायी रूप से निष्क्रिय किए जा सकते हैं। इसलिए सभी उपभोक्ताओं से जल्द अपनी नजदीकी गैस एजेंसी या अधिकृत केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।
क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार ने जिला के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के एलपीजी उपभोक्ताओं से 15 अगस्त से पहले ई-केवाईसी करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और अभी से ई-केवाईसी करवाने में जुट जाएं।