सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   lpg cylinder shortages in dadhau

Sirmour News: रसोई गैस की होम डिलीवरी बंद होने से उपभोक्ता परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
lpg cylinder shortages in dadhau
गैस सिलिंडर के लिए वाहन के पास लोगों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
सचित्र--
Trending Videos



गाड़ी के पास आकर सिलिंडर भरवाने के लिए विवश हो रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। देश भर में रसोई गैस की किल्लत होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को अपना सिलिंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ऐसा होने से गैस की गाड़ियों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। ऐजेंसी संचालकों ने गैस सिलिंडरों की होम डिलीवरी को फिलहाल बंद कर रखा है जिस कारण उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर उठा कर गैस एजेंसी जाने को विवश होना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि सरकार, विभाग व जिला प्रशासन घरेलू गैस की कमी से साफ इंकार कर रहा है। बावजूद इसके होम डिलीवरी की सुविधा को बंद कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को 45 दिन बाद गैस की आपूर्ति हो रही है। ऐसे में उन्हें गैस का सिलिंडर भरवाने के लिए पूरा दिन खराब करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि घरेलू गैस सिलिंडरों के दाम 60 रुपये तक बढ़ाए जाने के बावजूद भी उनको घर द्वार पर गैस नसीब नहीं हो रही है। इंडेन गैस एजेंसी ददाहू के प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की फिलहाल कोई कमी नहीं है। 45 दिन बाद की बुकिंग के चलते उपभोक्ताओं को कार्यालय में डीएसी नंबर उपलब्ध करवा कर हाथों-हाथ ही गैस की आपूर्ति की जा रही है। होम डिलीवरी का फिलहाल कोई प्रावधान नहीं है।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed