फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   meeting in sirmour

Sirmour News: नाहन रिंग रोड पर लगेंगे स्पीड ब्रेकर, तेज रफ्तार वाहनों पर लगेगा अंकुश

Thu, 06 Aug 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
meeting in sirmour
रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में पार्किंग, रिफ्लेक्टर और वनवे व्यवस्था पर मंथन
विज्ञापन

यशवंत विहार में पुलिस पोस्ट और साइबर अपराध जागरूकता अभियान का भी सुझाव
संवद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोड सेफ्टी क्लब नाहन की बैठक वीरवार को एसपी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने की। इसमें क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया और शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की।
क्लब के अध्यक्ष ने बताया कि नाहन रिंग रोड पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि स्पीड ब्रेकर किन स्थानों पर और कितनी दूरी पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में रिफ्लेक्टर लगाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में शहर में पार्किंग और नो पार्किंग जोन चिह्नित करने, वनवे व्यवस्था लागू करने और जिन स्थानों पर सड़क के दोनों ओर अवैध पार्किंग हो रही है, उसे हटाने पर भी चर्चा की गई। यशवंत विहार क्षेत्र में कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थान होने के कारण यहां बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस पोस्ट स्थापित करने का सुझाव भी क्लब की ओर से दिया गया। वहीं, जरजा सड़क पर भी स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टर लगाने की आवश्यकता जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed