{"_id":"672768dcd646617bb5036d13","slug":"moginand-link-road-condition-now-well-nahan-news-c-177-1-ssml1030-135815-2024-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: मोगीनंद से डी-संस टेलर गली तक सड़क की दशा में हुआ सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: मोगीनंद से डी-संस टेलर गली तक सड़क की दशा में हुआ सुधार
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:58 PM IST
--विकास की बात- मोगीनंद से डी-संस टेलर गली तक सड़क की दशा में हुआ सुधार इस मार्ग से बस स्टैंड, मुख्य बाजार आवागमन में आती थी दिक्कतें संपर्क मार्ग में इंटरलॉक टाइलें लगीं और क्षतिग्रस्त चैंबरों को भी सुधारा
संवाद न्यूज एजेंसी पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद की एनएच-07 पर मोगीनंंद के समीप से मुख्य बाजार जाने वाले संपर्क मार्ग की दशा सुधारी जा रही है। बरसात के बाद गली वाले इस मार्ग की दशा खराब हो चुकी थी। इस मार्ग से बस स्टैंड, मुख्य बाजार के लिए आवागमन होता है। अब इंटरलॉक लाइटनुमा सड़क बन रही है और क्षतिग्रस्त हो चुके चैंबरों की दशा भी सुधारी जा रही है जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों समेत लोगों ने राहत की सांस ली है। पांवटा निवासी अर्चना, निखिल, राहुल, ऋतिक तोमर, आर्यन शर्मा, अचल, अजय धीमान व सपना ने बताया कि मोगीनंद के समीप से कॉलेज को भी मार्ग निकलता है। एनएच से लेकर सुखविंद्र आवास, संदीप गुप्ता से डी-संस टेलर तक पिछले बरसात में जगह-जगह ये मार्ग उखड़ गया था। इस मार्ग पर बरसात में जलभराव समस्या भी रहती है। मार्ग टूटने से खास कर चैंबरों के आसपास उखड़ने से हादसों का भी खतरा बना रहता था। मोगीनंद से एनएच मार्ग होकर सिनेमा गली होकर बस स्टैंड तथा मुख्य बाजार को ये मार्ग जोड़ता है। संपर्क मार्ग टूटने से दिक्कतें आती रहीं। अब इस मार्ग को तीन चरणों में करीब 12 लाख बजट से ठीक करवा दिया गया है जिससे आवागमन में दिक्कतें दूर हो सकेंगी। नगर परिषद पांवटा साहिब वार्ड-8 के पार्षद डॉ. रोहताश नांगिया ने बताया कि इस संपर्क मार्ग की दशा सुधारी जा रही है। नई टाइलनुमा सड़क तैयार करने के साथ ही क्षतिग्रस्त चैंबरों की मरम्मत की जा रही है जिससे आवागमन में लोगों को होने वाली दिक्कतें दूर की जा सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।