{"_id":"67275e85a05fba9c420ca7c1","slug":"damoh-tourism-minister-did-wall-dance-to-the-beat-of-dholak-mohan-government-minister-has-a-unique-love-for-bundelkhand-damoh-news-c-1-1-noi1223-2278008-2024-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Damoh: ढोलक की थाप पर पर्यटन मंत्री ने किया दिवारी नृत्य, मोहन सरकार के मंत्री का है अनोखा बुंदेलखंड प्रेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh: ढोलक की थाप पर पर्यटन मंत्री ने किया दिवारी नृत्य, मोहन सरकार के मंत्री का है अनोखा बुंदेलखंड प्रेम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sun, 03 Nov 2024 05:24 PM IST
जिले की जबेरा विधानसभा से विधायक और मोहन सरकार के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह बुंदेली संस्कृति में रचे मंझे हैं। दीपावली के बाद ग्वाल नृत्य की परंपरा को भी वह बखूबी निभाते हैं। निवास पर आयोजित हुए दिवारी नृत्य में वह ढोलक की थाप पर जमकर नाचे और दिवारी गीत भी गाया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गवालो के साथ किया नृत्य
रविवार को नोहटा गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी पहुंचे। उन्होंने पहले कार्यकर्ताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। उसके बाद जब बुंदेली दिवारी गीतों की बारी आई तो राज्यमंत्री ने स्वयं ढोलकर उठाकर अपनी कमर में बांधी और दीपावली गीत गायन के साथ नृत्य करना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद सभी वर्ग के लोगों ने भी दीपावली गीत गाए और घंटों नृत्य किया।
बता दें बुंदेलखंड में दीपावली के अगले दिन से यादव समाज के दिवारी नृत्य का आयोजन शुरू किया जाता है। कमर में झांझर और ढोलक बांधकर घर-घर और मंदिरों में जाकर यादव समाज के लोग दिवारी नृत्य करते हैं। इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है और घर में सुख समृद्धि आती है। देव उठनी एकादशी तक यह आयोजन चलता है और इसी का हिस्सा पर्यटन मंत्री भी बने।
जिस गीत और नृत्य को केवल यादव समाज के लोग ही गा सकते हैं, सामान्य व्यक्ति इस नृत्य को भी नहीं कर सकता। उसे मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा किया गया। इसके पहले नवरात्र के समय उनकी देवी भक्ति का भी एक नजारा देखने मिला था। जब उन्होंने जगराता कार्यक्रम में देवी गीत गाए थे। विधायक कार्यकाल से ही उनके इस प्रकार के वीडियो सामने आते रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।