{"_id":"67275d70f526d0fdff06ff7c","slug":"video-additional-buses-not-run-on-bhaiya-dooj-in-gurugram-passengers-had-to-wait","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गुरुग्राम में भैया दूज पर नहीं चली अतिरिक्त रोडवेज बसें, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गुरुग्राम में भैया दूज पर नहीं चली अतिरिक्त रोडवेज बसें, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार
भैया दूज पर गुरुग्राम बस डिपो प्रबंधन की ओर से अतिरिक्त बसें नहीं चलाने से कई रूटों पर यात्रियों को आवागमन में थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि रविवार को सभी रूटों पर निर्धारित समय पर रोडवेज व निजी बसों का संचालन जारी रहा। ऐसे में जिस रूट की बस काउंटर पर लगती थी, उसमें सवारियां बैठ जाती थी। भैया दूज पर महिलाओं ने अपने मायके व ससुराल आने-जाने के लिए बसों में सफर किया। वहीं, काफी संख्या में पुरुष यात्री भी भैया दूज पर्व पर अपनी बहनों के घर गए थे।
रविवार को जींद, रोहतक, फतेहाबाद, भिवानी, सिरसा, हिसार, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। रोडवेज कर्मचारियों का कहना था कि कई रूटों पर अधिक सवारियां आ रही हैं। रूट पर बस चलने के बारे में यात्रियों को जानकारी दी जाती है। ऐसे में यात्रियों को 10 से 15 मिनट तक बस चलने का इंतजार करना पड़ता है। ज्यादा भीड़ नहीं होने के कारण अतिरिक्त बसें चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।
गुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार अहलावत ने बताया कि दिवाली त्योहार पर ज्यादा सवारियां होने के कारण लगभग 30 अतिरिक्त बसें चलाई गई थी। भैया दूज पर ज्यादा सवारी बस अड्डा पर नहीं पहुंची, ऐसे में अतिरिक्त बसों का संचालन नहीं किया गया। सभी रूटों पर तय समय पर रोडवेज बसें रवाना होने से यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।