{"_id":"67277262001d3cab4b0021f1","slug":"video-weather-changed-in-ballia-fog-spread-cold-increased","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में बदला मौसम का मिजाज, छाया कोहरा, ठंड में इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में बदला मौसम का मिजाज, छाया कोहरा, ठंड में इजाफा
बलिया में सुबह-शाम हल्की ठंडी के साथ ही अब कोहरा भी गहराने लगा। रविवार की सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट तो गया, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। जिससे दिनभर धूप व छांव का दौर चलता रहा। मौसम का मिजाज अब बदलता हुआ दिखाई देने लगा है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। ठंड के मौसम में पहली बार कोहरा लोगों को दिखा। सुबह लोग नींद से जागे तो चारों ओर घने कोहरे की चादर फैली नजर आई। हालांकि शहरी क्षेत्र में धुंध कुछ हल्की रही, लेकिन शहर के बाहरी मार्गों पर कोहरे की चाहर छाने से दृश्यता शून्य रही। चार मीटर तक ही दिखाई पड़ रहा था। दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंटने लगा। स्टेडियम में लोग कोहरे के बीच टहलते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।