{"_id":"699300290437edbe6e01e919","slug":"nhhandara-in-hrtc-worlshop-nahan-news-c-177-1-nhn1002-172081-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: महाशिवरात्रि पर परिवहन निगम कर्मशाला नाहन में भंडारे का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: महाशिवरात्रि पर परिवहन निगम कर्मशाला नाहन में भंडारे का आयोजन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर परिवहन निगम कर्मशाला नाहन में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
विज्ञापन
निगम कर्मचारियों और आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया प्रसाद वितरण
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) कर्मशाला नाहन परिसर में निगम कर्मचारियों की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में निगम कर्मचारियों के साथ-साथ आईटीआई के प्रशिक्षुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
दोपहर के समय भंडारा शुरू हुआ। कर्मचारियों और प्रशिक्षुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भंडारे की व्यवस्था संभाली और आने वाले सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया। भंडारे में नाहन शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
निगम कर्मशाला के कर्मचारियों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर हर वर्ष इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिससे कर्मचारियों में आपसी भाईचारा और सहयोग की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर निगम कर्मशाला के कर्मचारी, आईटीआई प्रशिक्षु और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
Trending Videos