{"_id":"699433f424260b985903e708","slug":"video-sirmour-villagers-said-dadahu-shri-renuka-ji-empty-achhaun-bus-service-should-not-be-stopped-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: ग्रामीण बोले- ददाहू श्री रेणुका जी-खाली अच्छौन बस सेवा न की जाए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: ग्रामीण बोले- ददाहू श्री रेणुका जी-खाली अच्छौन बस सेवा न की जाए बंद
ददाहू श्री रेणुका जी-खाली अच्छौन बस सेवा बंद किए जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में काफी रोष है। बस रूट को सरेंडर किए जाने वाले रूटों में शामिल किए जाने के बाद धारटी विकास संगठन विकास खंड पांवटा साहिब का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला। संगठन के अध्यक्ष जोगीराम शर्मा, उप प्रधान पदम सिंह, सचिव हेमचंद, मुख्य सलाहकार जयपाल सिंह, सदस्य राजेश, रामईश्वर शर्मा आदि ने बताया कि एचआरटीसी की बस ददाहू श्री रेणुका जी से खाली अच्छौन के लिए शाम को 5:30 बजे चलाई जा रही है। बस का रात्रि ठहराव खाली अच्छौन में होता है। अगले दिन प्रात: 7:30 बजे बस खाली अच्छौन से ददाहू के लिए चलती है। इस रूट पर इस समय अन्य कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।