संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद के चुनावों को लेकर चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन वीरवार को शहर के विभिन्न वार्डों में भारी गहमागहमी रही। पहले दिन जहां एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था, वहीं दूसरे दिन 19 उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे अधिक उत्साह वार्ड नंबर 3 (शांति संगम) में देखने को मिला, जहां से तीन महिला उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की है।
वार्ड एक (ढ़ाबों) से कांग्रेस समर्थित कपिल गर्ग, वार्ड 2 (हरिपुर) से भाजपा समर्थित मनीष व कांग्रेस समर्थित नरेंद्र सिंह तोमर, वार्ड नंबर 3 शांति संगम से भाजपा समर्थित आशा भारद्वाज, कांग्रेस समर्थित उपमा धीमान, लीला, वार्ड 4 (शमशेर गंज) से कांग्रेस समर्थित श्रद्धा शर्मा, वार्ड 5 (अमरपुर) से भाजपा समर्थित सीमा अत्री व कांग्रेस समर्थित समीना खान ने अपना नामांकन किया। इसी प्रकार वार्ड 6 (नया बाजार) से कांग्रेस समर्थित योगेश कुमार, वार्ड 7 (उपरली टोली) से कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार, वार्ड 8 (रानीताल) से भाजपा समर्थित संजय चौहान व कांग्रेस समर्थित वीरेंद्र कुमार, वार्ड 9 (मियां मंदिर) से कांग्रेस समर्थित कुसुम, वार्ड 10 (कच्चा टैंक) से कांग्रेस समर्थित वसीम खान, वार्ड 11 (जगन्नाथ) से कांग्रेस समर्थित हरप्रीत कौर, वार्ड 12 (नौणी का बाग) से कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार व भाजपा समर्थित प्रदीप कुमार तथा वार्ड 13 (वाल्मीकि बस्ती) से कांग्रेस समर्थित सर्वजीत कौर ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन का 2 मई को आखिरी दौर है। वीरवार को कांग्रेस समर्थित 13 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन सभी वार्डों के लिए कर दिया है। विधायक अजय सोलंकी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ नामांकन के लिए पहुंचे। वहीं, भाजपा समर्थित 13 में से 5 उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया है। इसके अलावा एक अन्य महिला ने नामांकन किया है।

नाहन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को सौंपते हुए। संवाद

नाहन में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अपना नामांकन रिटर्निंग अधिकारी को सौंपते हुए। संवाद