सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   workshop for teachers

Sirmour News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सीखे आधुनिक शिक्षण के गुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
workshop for teachers
डाइट नाहन में कार्यशाला के दौरान डीएलएड प्रशिक्षु। संवाद - फोटो : बैठक में मौजूद उप महानिरीक्षक।
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने 27 से 30 अप्रैल तक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में टीचिंग एट राइट लेवल और कमाल पद्धति पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षण अभ्यास प्रभारी डॉ. आईडी राही ने बताया कि छात्रों को वास्तविक शिक्षण अभ्यास के लिए विद्यालयों में भेजे जाने से पूर्व नई शिक्षण तकनीकों का डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे विद्यालयों में जाकर प्रारंभिक दो घंटों के दौरान कक्षा 3 से 5 के बच्चों के साथ लर्निंग कैंप के माध्यम से उनके अधिगम स्तर में सुधार कर सकें। संस्था से जिला सिरमौर के समन्वयक बबली पुंडीर, रशिमा बरोत्रा, सूरत सिंह, विक्रम ठाकुर और रमन मेहता ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में कार्य किया। कार्यशाला का समापन शिक्षा उप निदेशक स्कूल शिक्षा प्रारंभिक एवं प्रधानाचार्य डाइट राजीव ठाकुर ने किया। इस अवसर पर अनुभाग अधिकारी वित्त अरुण शर्मा, प्रवक्ता डाइट जितेंद्र पंवार, नागेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed