{"_id":"69f483d5772c46fa970a5faa","slug":"video-students-who-secured-over-85-percent-marks-in-board-examinations-were-honored-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमाैर: बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमाैर: बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थी किए सम्मानित
हिमाचल प्रदेश कोली समाज की जिला सिरमौर इकाई ने महात्मा बुद्ध जयंती पर नाहन में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रताप सामुदायिक भवन नाहन में हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक सदस्य प्रो. बलबीर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि यूपीएससी परीक्षा उतीर्ण करने वाले पुड़ला निवासी सुशांत चौहान विशेष अतिथि रहे। उन्हें समुदाय का नाम रोशन करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया। संस्थापक सदस्य राम स्वरूप चौहान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच का संचालन जिला महासचिव जीत सिंह चौहान ने किया। सबसे पहले समुदाय के लोगों ने महिमा पुस्तकालय में लगी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला के कोने-कोने से आए पदाधिकारियों ने महात्मा बुद्ध पर व्याख्यान देते हुए मानव जाति को दिये उनके संदेश प्रस्तुत किए। इनमें सुनील कुमार बौद्ध, सुरेंद्र सिंह धर्मा व प्रीतम सिंह चौहान का संबोधन समाज को राह दिखाने वाला रहा। यूपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर चुके सुशांत सिंह ने भी सुंदर और प्रभावशाली वाणी में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन किया। अंत में बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों और चित्रकला स्पर्धा के मेधावी बच्चों को मुमेंटों, प्रमाणपत्र और नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इसमें 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने पर सैनवाला स्कूल के आयुष, त्रृष्टि व सुदीप्ती चौहान, कौलावालाभूड़ स्कूल के दीपक चौहान व प्रिया शामिल रहीं। जमा दो कक्षा की मेधावी बनकला स्कूल की अंजली, अनीसका, आयुषी तोमर, मुस्कान, पल्लवी, सोनम, तनिष्का, सैनवाला स्कूल के अक्षय कुमार, पीयूष चौहान, अंतरा, स्नेहा पंवर, बडग़ से करिश्मा व अखिल चौहान को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा चित्रकला के वरिष्ठ वर्ग में रूपांजलि पहले, सुरला स्कूल की महक दूसरे, बनकला स्कूल की अंशिका तीसरे स्थान पर नही। कनिष्ठ वर्ग में कार्मल स्कूल नाहन के अध्रित भंडारी पहले, एसवीएन नाहन की सानवी दूसरे व प्रिया तीसरे स्थान पर रही। जबकि अकुल, दीपक सिंह व चिराग को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम रहे विजेताओं को एक हजार, द्वितीय रहने वालों को आठ सौ, तृतीय रहने वालों को 600 रुपये नकद प्रदान किये गए। जबकि सांत्वना पुरस्कार हासिल करने वालों को दो सौ रुपये की नकद राशि दी गई। इस अवसर पर राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पुंडीर, राकेश कश्यप, हिमेश चौहान, धनवीर सिंह परमार, अशोक तोमर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।