{"_id":"69bbed5489ee7e4ad1097591","slug":"one-died-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-nhn1002-174409-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: त्रिलोकपुर के पास ऑटो रिक्शा पलटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: त्रिलोकपुर के पास ऑटो रिक्शा पलटा, एक की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो चालक पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर के समीप बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जगाधरी निवासी विनोद कुमार ने नवरात्र मेले के लिए सामान मंगवाया था। उक्त सामान को उसका चाचा भारत भूषण व अन्य साथी ऑटो रिक्शा में लेकर त्रिलोकपुर की ओर आ रहे थे। बुधवार रात को जब ऑटो त्रिलोकपुर के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।
हादसे में चालक सुरेश कुमार और भारत भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठा एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित बच गया। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया, लेकिन भारत भूषण ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घायल चालक का उपचार मेडिकल कॉलेज नाहन में जारी है।
पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
Trending Videos