{"_id":"6a64c1a50920302bb4069966","slug":"one-died-in-road-accident-nahan-news-c-177-1-ssml1030-184399-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बाइक की चपेट में आने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बाइक की चपेट में आने से 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर बने नए एनएच पुल पर हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए यमुना पुल पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश मिर्जापुर निवासी 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुल पर एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस थाना और एनएच टोल एंबुलेंस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल व्यक्ति की पहले पहचान नहीं हो पा रही थी। घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत सिंह कंवर अस्पताल पहुंचे। पुलिस टीम की शुरुआती जांच के दौरान मृतक की पहचान शिवकुमार (32) पुत्र पूरन चंद निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम गहनता से इस मामले की जांच में जुट गई है।-- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने नए यमुना पुल पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश मिर्जापुर निवासी 32 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम होगा।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुल पर एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना पुलिस थाना और एनएच टोल एंबुलेंस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में घायल व्यक्ति की पहले पहचान नहीं हो पा रही थी। घायल सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत सिंह कंवर अस्पताल पहुंचे। पुलिस टीम की शुरुआती जांच के दौरान मृतक की पहचान शिवकुमार (32) पुत्र पूरन चंद निवासी मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम गहनता से इस मामले की जांच में जुट गई है।