{"_id":"69c90d8f3d2a80d03a0b8adf","slug":"ponta-vikas-munch-and-tibti-community-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1001-175175-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: खेल मैदान को लेकर चल रहा विवाद थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: खेल मैदान को लेकर चल रहा विवाद थमा
विज्ञापन
विज्ञापन
-श्री पांवटा साहिब विकास मंच और तिब्बती समुदाय ने बैठक में सुलझाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब ( सिरमौर)। पांवटा साहिब के पुरुवाला में तिब्बती समुदाय एवं स्थानीय लोगों के बीच खेल मैदान को लेकर उपजा विवाद आखिर शांत हो गया है। श्री पांवटा साहिब विकास मंच और तिब्बती समुदाय ने बैठक कर यहां खेल मैदान को लेकर चल रहे आपसी मतभेद दूर कर लिए हैं। इसके बाद अब सभी खिलाड़ियों के लिए तिब्बती समुदाय की ओर से तैयार किए गए खेल मैदान को खोल दिया गया।
श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष जीएस चौहान ने बताया कि पुरुवाला में एक फुटबाल खेल मैदान तिब्बती समुदाय ने वन विभाग की भूमि पर तैयार किया है लेकिन यहां स्थानीय खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष पनपा था। उन्होंने बताया कि मामले को तिब्बती समुदाय और पांवटा साहिब विकास मंच की ओर से बैठकर सुलझा लिया गया है।
तिब्बती समुदाय का आरोप है कि नशेड़ी और असामाजिक तत्व खेल मैदान को नुकसान पहुंचाते थे। ऐसे में यहां कई तरह की समस्याएं आ रहीं थीं, लेकिन अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए दोनों समुदाय मिलकर कार्य करेंगे। यहां खेल मैदान को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खोल दिया गया है।
संवाद
Trending Videos